कौमी इंसाफ मोर्चे की ओर से पंजाब बंद की कॉल के दौरान जालंधर के मकसूदा की सर्विस रोड पर एक कार सवार से हाथापाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार सवार अपनी पत्नी का हाल जानने के लिए अस्पताल जा रहा था, जहां उसका डायलसिस चल रहा था। इसी दौरान रास्ते में बंद करवा रहे लोगों के साथ उसकी कथित तौर पर बहस और हाथापाई हो गई।
वहीं गुरु नानक मिशन चौक पर धरने पर बैठी जत्थेबंदी के सदस्यों ने कहा कि शाहकोट, लोहियां समेत पंजाब के अन्य इलाकों में बंद शांतिपूर्ण ढंग से करवाया गया। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने भी बंद की कॉल को भरपूर समर्थन दिया। मकसूदा में कार सवार के साथ हुई हाथापाई के मामले पर जत्थेबंदी के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने भी घटना की वीडियो देखी है। उन्होंने मामले को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह निंदनीय घटना है। जत्थेबंदी ने कहाकि इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी। उन्होंने कहाकि बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर सड़कों पर बैठे जत्थेबंदियों का यह काम नहीं है। क्योंकि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए शांतिमय ढंग से शहर को बंद करवाया जा रहा है और वह ऐसी गलती नहीं कर सकते। इस दौरान उन्होंने कहा कि एजेंसी भी ऐसे काम करवाती है और इस मामले की उनके द्वारा गहनता से जांच करवाई जाएगी, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद बनती कार्रवाई को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहाकि हमें विश्वास है कि ऐसी घटना उनकी जत्थेबंदियों द्वारा नहीं की जा सकती, फिर भी मामले की जांच की जाएगी।

Comments
Post a Comment