शिमला ओल्ड बस स्टैंड के पास तकनीकी खराबी से सड़क पर रुकी निजी बस, ट्रैफिक पुलिस ने संभाली व्यवस्था

शिमला - शिमला के ओल्ड बस स्टैंड के पास शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे एक निजी बस तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर रुक गई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए बस को सड़क के किनारे करवा दिया।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बस को ठीक करने के लिए मैकेनिक रास्ते में है। मैकेनिक के पहुंचने के बाद बस को शीघ्र ठीक करवाकर सड़क को पूरी तरह यातायात के लिए सुचारु कर दिया जाएगा। फिलहाल मौके पर ट्रैफिक पुलिस तैनात है और यातायात व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित की जा रही है।

Comments