पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा सुरक्षा पर उठे सवाल, VIPs को लेकर भी पूछे सवाल

 चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता नील गर्ग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यूनिवर्सिटी प्रशासन और सरकार से कई अहम सवाल पूछे हैं।

नील गर्ग ने पूछा कि पेपर चोर परीक्षा हॉल के अंदर कैमरा कैसे पहुंचा? उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में मोबाइल और कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध होने के बावजूद ऐसी घटनाओं पर सवाल उठाया।

उन्होंने आगे पूछा कि आम विद्यार्थियों के लिए नियम सख्त हैं तो VIPs के लिए नियमों में क्या व्यवस्था है? साथ ही NEET पेपर लीक के आरोपों को लेकर भी उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए पूछा कि इस मामले में पार्टी की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई है।




नील गर्ग ने पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन से यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि जवाबदेही तय करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कब होगी।

उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी की परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Comments