पति को वीडियो कॉल कर पत्नी ने लगाया मौ,त को गले,फां-सी के फं,दे पर झूली पत्नी,मृ.तका के परिजनों ने लगाए र हत्या करने के गंभीर आरोप
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में पत्नी ने मौत को गले लगाने से पहले पति को वीडियो कॉल किया फिर फांसी का फंदा लगाकर झूल गई जिसकी मौत हो गई।घटना फ़रीदाबाद की डबुआ कालोनी की है जहां एक 28 साल की एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है उसके पति के द्वारा मारपीट कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। डबुआ थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी। तस्वीरों में दिखाई दे रही यह वहीं मृतिका है जिसने मौत को गले लगाने से पहले अपनी पति को फोन किया और फांसी के फंदे पर लटक गई। गाजियाबाद की रहने वाली मृतिका चंचल (28) की शादी फरीदाबाद के डबुआ के रहने वाले भगवान दास उर्फ धर्मेन्द्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसका पति चंचल के साथ मारपीट करने लगा था। जिसके चलते 2 महीने बाद ही वह अपने मायके जाकर रहने लगी। 4 साल बाद 2021 में भगवान दास के परिवार के लोग चंचल के परिवार को मनाकर उसको ससुराल ले आये।
नीतू ने बताया कि मौत से करीब 20 मिनट पहले चंचल का उसके पास मैसेज आया था। जिसमें उसने बताया था कि भगवान दास का कॉल आये तो बोल देना कि उसके सोने के झुमके मॉ के पास रखे है। भगवान दास उन झुमको बेचकर जुआ खेलना चाहता है। लेकिन उसके काल के कटने के 20 मिनट बाद भगवान दास की किसी रिश्तेदार का का फोन उसकी दूसरी बहन के पास आया ,जिसमें उसने बताया की चंचल ने फांसी लगा ली है। नीतू और उसके परिवार के लोगों ने भगवान दास और उसके परिवार पर चंचल के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चंचल के चेहरे पर चोट के निशान मिले है। पहले उसके साथ मारपीट की गई फिर उसको फांसी पर लटका दिया।
मृतका कि बहन नीतू ने बताया कि चंचल का पति भगवान दास शुरू से ही जुआ और सट्टा खेलने का काम करता था। शादी के बाद से वह चंचल को पैसे के लिए परेशान करता था। जुआ में चंचल के कई सोने के गहने बेचकर पैसे हार चुका था। चंचल पर वह लगातार पैसे देने का दबाव बनाता था। शादी के बाद दोनों को दो बच्चे है।
नीतू ने बताया कि मौत से करीब 20 मिनट पहले चंचल का उसके पास मैसेज आया था। जिसमें उसने बताया था कि भगवान दास का कॉल आये तो बोल देना कि उसके सोने के झुमके मॉ के पास रखे है। भगवान दास उन झुमको बेचकर जुआ खेलना चाहता है। लेकिन उसके काल के कटने के 20 मिनट बाद भगवान दास की किसी रिश्तेदार का का फोन उसकी दूसरी बहन के पास आया ,जिसमें उसने बताया की चंचल ने फांसी लगा ली है। नीतू और उसके परिवार के लोगों ने भगवान दास और उसके परिवार पर चंचल के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चंचल के चेहरे पर चोट के निशान मिले है। पहले उसके साथ मारपीट की गई फिर उसको फांसी पर लटका दिया।
वहीं पुलिस जांच अधिकारी नितेश ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments
Post a Comment