शिलाई-तिलोरधार क्षेत्र के बागनधार में लैंडस्लाइड होने के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। मौके पर डीसी सिरमौर, एसडीएम तथा डीएसपी पांवटा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों की मौजूदगी में हालात की निगरानी की जा रही है तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी हैं।
Comments
Post a Comment