स्टोरी। फ़रीदाबाद में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार फ़रीदाबाद के चंदावली इलाके में चला रहा था साक्षी नाम से क्लीनिक ।

फरीदाबाद के चंदावली गांव में बिना वैध डिग्री के चल रहे साक्षी क्लीनिक पर 'मुख्यमंत्री उड़न दस्ते' और स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।


बता दें की ​गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी में फर्जी डॉक्टर बलराज उर्फ बनवारी लाल को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी बिना किसी मेडिकल डिग्री के लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा था।

​बोर्ड पर किसी अन्य डॉक्टर का नाम लिखकर मरीजों को भ्रमित किया जा रहा था। मौके से भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां, मेडिकल उपकरण और OPD रजिस्टर बरामद हुए हैं।


​डॉक्टर रामनिवास की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



Comments